
वाशिंगटन: जलवायु अनुरूप कृषि और खाद्य प्रणाली नवोन्मेष के लिए निवेश आर्किषत करने और समर्थन जुटाने के लिए काम करने वाले एक वैश्विक मंच से भारत भी जुड़ गया है। विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी। ‘द एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट (एआईएम4सी)’ की शुरुआत अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नवंबर 2021 में की थी।
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव दम्मू रवि ने अबु धाबी में आयोजित आई2यू2 के बिजनेस फोरम से इतर एक पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसमें भारत की ओर से एआईएम4सी में शामिल होने की इच्छा जताई गई है। बयान में कहा गया, ‘‘आज की घोषणा के साथ ही भारत 42 सरकारों समेत 275 से अधिक साझेदारों से जुड़ गया जो निवेश को समर्थन देकर एआईएम4सी के अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’
ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा
मेष: दिन शुभ रहेगा...