Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने जकार्ता में ‘ASEAN-India का पोषक अनाज महोत्सव’ 2023 का आरंभ किया 

November 23, 2023

भारत ने जकार्ता में ‘ASEAN-India का पोषक अनाज महोत्सव’ 2023 का आरंभ किया 
जकार्ता: भारत ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पांच दिवसीय ‘आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव’ 2023 का आरंभ किया है। इस महोत्सव का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों के बीच पोषक अनाज एवं पोषक अनाज-आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और एक बाजार तैयार करना है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आसियान में भारतीय मिशन 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक ‘आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव’ 2023 का आयोजन कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (आईवाईएम) समारोह के अनुरूप, इस उत्सव का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों के बीच पोषक अनाज और पोषक अनाज-आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और बाजार विकसित करना है। फिलीपीन महोत्सव के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहा है, जो भारतीय पोषक अनाज पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े पेशेवरों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है।
इसमें शेफ, स्टार्ट-अप, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के दिग्गज, राज्य के अधिकारी और अन्य व्ज़्यक्ति शामिल हैं।आसियान में भारत के राजदूत जयंत खोबरागड़े ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने सात सितंबर को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाए गए संयुक्त बयानों में से एक खाद्य सुरक्षा पर था।
’उन्होंने कहा, ‘‘ दो महीनों में हम मोटा अनाज महोत्सव आयोजित कर रहे हैं जिसमें खाद्य सुरक्षा भी शामिल है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी कितनी प्रभावी ढंग से काम कर रही है।’’मोटे अनाज को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आसियान-भारत संबंधों के समग्र ढांचे में बहुत अच्छा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें