Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत 5G से ‘मोबाइल स्पीड रैंकिंग’ में 72 पायदान ऊपर पहुंचा: Ookla

October 3, 2023

भारत 5G से ‘मोबाइल स्पीड रैंकिंग’ में 72 पायदान ऊपर पहुंचा: Ookla

 

नई दिल्ली : भारत ने 5जी सेवाओं की शुरुआत कर मोबाइल डाऊनलोड स्पीड में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनैट नैटवर्क की गति की जानकारी देने वाली कंपनी ओकला के अनुसार देश ‘स्पीडटैस्ट ग्लोबल इंडैक्स’ में 72 पायदान चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गया है।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: ‘Sangam India’ को 2024- 25 तक 4,000 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद

इस तरह भारत ने केवल बंगलादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे अपने पड़ोसियों से आगे है, बल्कि कुछ जी20 देशों, जैसे मैक्सिको (90वां), तुर्की (68वां), ब्रिटेन (62वां), जापान (58वां), ब्राजील (50वां) और दक्षिण अफ्रीका (48वां स्थान) से भी आगे है।देश में 5जी की शुरुआत के बाद से मोबाइल स्पीड में 3.59 गुना वृद्धि देखी गई है। औसत डाऊनलोड स्पीड सितंबर 2022 में 13.87 एमबीपीएस था, जो बढ़कर अगस्त 2023 में 50.21 एमबीपीएस हो गई।

ओकला की रिपोर्ट में कहा गया है, इस सुधार के कारण स्पीडटैस्ट ग्लोबल इंडैक्स में भारत 119वें स्थान से 72 पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गया है। 5जी सेवाओं की शुरुआत के साथ सभी दूरसंचार सर्किलों में समग्र उपयोगकर्त्ता अनुभव में सुधार हुआ है। इस दौरान परिचालकों ने बुनियादी ढांचे में भी उल्लेखनीय निवेश किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें