
ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती और गति देगा। इससे व्यापार, निवेश, सेवाओं, प्रौद्योगिकी और प्रतिभाओं के आदान-प्रदान के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने यह बात न्यूजीलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ आयोजित बैठक में कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का ऐतिहासिक फैसला किया है।
इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, युवा और कुशल कार्यबल, तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग, डिजिटल क्रांति, आधुनिक बुनियादी ढांचा और लगातार हो रहे आर्थिक सुधार न्यूजीलैंड की कंपनियों के लिए निवेश और कारोबार के बड़े अवसर प्रदान करते हैं। मोदी ने न्यूजीलैंड के उद्योग जगत से बुनियादी ढांचा, नागरिक उड्डयन, लॉजिस्टिक्स, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी परिवहन, जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने दोनों देशों के निजी क्षेत्र से स्टार्टअप, फिनटैक और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि डेयरी विज्ञान, बागवानी और वानिकी में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता तथा भारत के विशाल उपभोक्ता बाजार और कृषि-प्रौद्योगिकी की क्षमता मिलकर वैश्विक खाद्य मूल्य शृंखला को मजबूत बना सकती है। उन्होंने उद्योग जगत से 2030 तक भारत-न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय व्यापार को करीब 35,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने के लक्ष्य में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी समावेशी, टिकाऊ और नवाचार आधारित विकास का मजबूत उदाहरण बनेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...