Site icon Dainik Savera Times

इंडिया न्यूट्रिशन कोलैबरेटिव ने शुरू किया पोषण नवाचार मंच

बेंगलुरू: भूख और कुपोषण की समस्या के समाधान में सहयोग करने वाले संगठनों और पेशेवरों के मंच इंडिया न्यूट्रिशन कोलैबरेटिव ने केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के साथ मिलकर पोषण उपलब्ध कराने की सेवाओं को मज़बूती देने के लिए पोषण नवाचार मंच (पीआईपी) की शुरुआत करने की शनिवार को घोषणा की। इंडिया न्यूट्रिशन कोलैबरेटिव की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय इसमें नॉलेज पार्टनर (अनुभवी सहयोगी) के तौर पर जुड़ रहा है। विटामिन एंजेल्स, जेएचपीआईईजीओ, ट्रांसफॉर्म रुरल इंडिया (टीआरआई) और यूनिसेफ इंडिया जैसे संगठन भी इसमें जुड़े हैं। पीआईपी का उद्देश्य अंतिम छोर पर मौजूद माताओं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार करना है।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार लाल निशान में, बैंकिंग शेयरों पर दबाव

 

Exit mobile version