नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को दावा किया कि 2.5 करोड़ लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकाला गया है। वित्त मंत्री ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत आज तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है और जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में छात्रों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि भारत अपनी आर्थिक मजबूती के कारण ही अपने पैरों पर खड़ा है। उन्होंने कहा, जो बात हमें सचमुच अलग बनाती है, वह है 2014 में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं और चौथी, और अब जल्द ही, संभवत: तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर हमारी प्रगति।
ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत में सोने-चांदी के गिरे दाम, जानें क्या है ताजा रेट