Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका को पछाड़ भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5G मोबाइल बाजार

September 8, 2024

अमरीका को पछाड़ भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5G मोबाइल बाजार

नई दिल्ली: एक रिपोर्ट में बताया कि भारत अमरीका को पछाड़कर पहली बार चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी हैंडसेट बाजार बन गया है। काऊंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में वैश्विक 5जी हैंडसेट शिपमैंट में 20 प्रतिशत (साल-दर-साल) की वृद्धि हुई। एप्पल 5जी हैंडसैट शिपमैंट में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा।

एप्पल ने वैश्विक स्तर पर 5जी हैंडसैट शिपमैंट का नेतृत्व किया, जिसकी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से अधिक है, जो आईफोन 15 और आईफोन 14 वेरिएंट की वजह से मजबूत हुआ है। 5जी हैंडसैट शिपमैंट लगातार बढ़ रहा है और बजट सेगमैंट में 5जी हैंडसेट की बढ़ती उपलब्धता के साथ उभरते बाजारों में इस सेगमैंट में तेज वृद्धि देखी गई है।

वेिषक प्राचीर सिंह ने कहा कि भारत पहली छमाही के दौरान अमरीका को पछाड़कर दूसरा सबसे बड़ा 5जी हैंडसैट बाजार बन गया। बजट सेगमैंट में श्याओमी, विवो, सैमसंग और अन्य ब्रांडों की मजबूत शिपमैंट इसका मुख्य कारण थी।’
गैलेक्सी ए सीरीज और एस24 सीरीज के दम पर सैमसंग 21 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करके दूसरे स्थान पर रहा है। 2024 की पहली छमाही में 5जी मॉडल फोन के लिए शीर्ष-10 सूची में एप्पल और सैमसंग ने 5 स्थान प्राप्त किए, जिसमें एप्पल शीर्ष चार स्थान पर रहा।

अन्य उभरते बाजारों में भी 5जी हैंडसैट में उच्च वृद्धि देखी गई। उभरते बाजारों में उपभोक्ता 5जी हैंडसेट यहां तक कि कम कीमत वाले सेगमैंट में भी को अपने डिवाइस के अपग्रेड के रूप में देख रहे हैं। कुल वैश्विक नेट ऐड में एशिया-पैसिफिक की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत रही और 5जी शिपमैंट हिस्सेदारी 58 प्रतिशत रही। यूरोप और मध्य पूर्व और अफ्रीका (एमईए) क्षेत्रों में भी, 5जी हैंडसेट शिपमैंट में दोहरे अंकों में वृद्धि देखी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें