Site icon Dainik Savera Times

भारत सतत प्रौद्योगिकियों में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर: Honeywell

शिकागो : अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी हनीवेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रही है और देश टिकाऊ प्रौद्योगिकियों में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर है। हनीवेल के कॉर्पोरेट मुख्य वैज्ञानिक (सतत प्रौद्योगिकी) गेविन टॉवलर ने कहा, ‘‘भारत में अब कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां वास्तव में नवीकरणीय ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक है और जीवाश्म ईंधन का स्तर बहुत कम है। मुझे लगता है कि भारत सतत प्रौद्योगिकियों में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।’’

नवंबर 2021 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (सीओपी 26) के 26वें सत्र में भारत ने 2070 तक शुद्ध शून्य हासिल करने के अपने लक्ष्य की घोषणा की। टॉवलर ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब भी अपेक्षाकृत छोटी है और बहुत तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हनीवेल वर्तमान में हरित हाइड्रोजन के विद्युत अपघटन के लिए इस प्रौद्योगिकी की आपूर्ति के लिए भारत में कई निर्माताओं के साथ चर्चा कर रहा है।

टॉवलर ने कहा, ‘‘वास्तव में हमारे अधिकतर वैज्ञानिक और इंजीनियर भारत में हैं। मैं कह सकता हूं कि हनीवेल द्वारा विकसित करीब हर प्रौद्योगिकी पर भारतीय टीम काम करती है, कुछ रक्षा तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को छोड़कर इस पर काम किया जा सकता है।’’

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version