नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सैमीकॉन इंडिया 2026’ के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और वैश्विक तकनीकी कंपनियों के अधिकारियों ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे सैमीकंडक्टर इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने सैमीकंडक्टर विनिर्माण, डिजाइन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे दुनिया की बड़ी कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
इस दौरान, एलएंडटी सैमीकंडक्टर टैक्नोलॉजिज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन स्पष्ट और भविष्य की दिशा बताने वाला था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस (एआई), सैमीकंडक्टर्स, ऊर्जा और तकनीकी विकास को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा, वह उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जटिल तकनीकी विषयों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता रखते हैं और उद्योग जगत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
टैलीडाइन एफएलआईआर के में एशिया-पैसिफिक (एपैक) इंस्ट्रूमैंटेशन डिवीज के सेल्स वाइस प्रैजीडैंट टी.पी. सिंह ने कहा कि सैमीकॉन इंडिया एक बेहद प्रभावशाली और वैश्विक स्तर का मंच बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत का सैमीकंडक्टर मिशन तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में हो रही प्रगति स्पष्ट रूप से नजर आती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...