Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था : IMF

July 9, 2026

भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था : IMF

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में मामूली कमी करते इसके 6.4% पर रहने की संभावना व्यक्त की है और कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ ने इससे पहले अप्रैल में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य में मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया था। आज जारी अपडेट में उसने इसमें 0.1% की कमी की है। इससे पहले अपनी जून की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया था।

आईएमएफ ने अगले वित्त के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है। उसने कहा कि निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की मजबूती के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बनी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, भारत 6.4% के वृद्धि अनुमान के साथ सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मजबूती से इसे समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा कि इस साल के लिए विकास अनुमान में मामूली कमी करने की मुख्य वजह 28 फरवरी को शुरू हुआ पश्चिम एशिया संकट है। एआई और इसे अपनाने में आई तेजी से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मजबूती बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें