Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के पार

November 27, 2025

भारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय की ओर से आधिकारिक जानकारी दी कि भारत और यूएई ने भारत-यूएई सीईपीए (व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता) के अंतर्गत संयुक्त समिति की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की। मंत्रलय के अनुसार, बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू और यूएई के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कार्य सहायक अवर सचिव जुमा अल कैत ने की। दोनों देशों के बीच व्यापार वित्त वर्ष 24-25 में 100.06 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है, जोकि 19.6 प्रतिशत की शानदार बढ़ौतरी को दर्शाता है।

इसी के साथ यह उपलब्धि भारत के लिए यूएई को उसके खास व्यापार साझेदारों में से एक बनाती है। दोनों पक्षों ने सीईपीए के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने मार्कीट एक्सेस से जुड़े मुद्दों, डाटा शेयरिंग, गोल्ड टीआरक्यू के अलोकेशन, एंटी-डमिंग मामलों, सर्विस, रूल्स ऑफ ऑरिजिन, बीआईएस लाइसैंसिंग आदि पर डिटेल में चर्चा की। भारत ने यूएई को ट्रांसपेरैंट प्रतिस्पर्धी बिडिंग प्रक्रिया के जरिए गोल्ड टीआरक्यू अलोकेट करने के हालिया फैसले को लेकर भी जानकारी दी।

दोनों पक्षों की ओर से हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय बैठकों की समीक्षा की गई, जिनमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी के बीच मुंबई और दुबई में हुई बैठकें शामिल हैं। यूएई प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के साथ भी बैठक की, जहां दोनों पक्षों ने सीईपीए के बेहतरीन इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें