Site icon Dainik Savera Times

भारत 2030 की तय समय सीमा से पहले 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य हासिल कर लेगा : सिंह

 

नई दिल्ली : केंद्रीय बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि भारत 2030 की तय समय सीमा से पहले अपने 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य हासिल कर लेगा। फिक्की के ‘इंडिया एनर्जी ट्रान्सिशन समिट 2023’ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से भारत ने दो वर्ष न गवाएं होते, तो देश ने अभी तक बिजली उत्पादन क्षमता को 50 प्रतिशत आरई गैर-जीवाश्म ईंर्धन आधारित बना लिया होता। मंत्री ने कहा कि भारत में 424 गीगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता है जिसमें से 180 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंर्धन आधारित है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

Exit mobile version