नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत 3.5 लाख करोड़ डॉलर से बढ़ कर 2047 तक 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, यह मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ा व्यावसायिक अवसर होगा। गोयल ने उत्तरी भारत के निर्यातकों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय व्यवसायों में धीमी वृद्धि और चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण आने वाली चुनौतियों से बाहर निकलने की दक्षता और क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत विकास के इंजन के रूप में उभरा है और हर क्षेत्र में इसकी सफलता हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

