
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को यूरोपीय संघ (ईयू) बाजार में मूल्य के हिसाब से अपने 99 प्रतिशत से अधिक निर्यात के लिए रियायती शुल्क पर बाजार पहुंच मिलेगी। इससे घरेलू श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। दोनों पक्षों ने 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता के समापन की घोषणा की। पीयूष गोयल ने कहा कि महत्वाकांक्षी भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वर्ष 2026 में लागू हो सकता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते की वार्ता संपन्न होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद यह बात कही।
गोयल ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष वोंडरलेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के नेतृत्व में भारत और यूरोपीय संघ ने सबसे बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। गोयल ने कहा कि यह समझौता देश की वैश्विक व्यापार भागीदारी में एक रणनीतिक उपलब्धि है, जिससे 1.4 अरब लोगों के लिए 20 हजार अरब डॉलर के यूरोपीय संघ बाजार में विशाल अवसर खुलेंगे।
उन्होंने कहा, यह ऐसा समझौता है जो हमारे निर्यात के 99 प्रतिशत से अधिक हिस्से को अभूतपूर्व बाजार पहुंच देता है, जिससे हमारे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को जबरदस्त प्रोत्साहन मिलेगा और मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी दुनिया की चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच हुई है, जो वैश्विक व्यापार के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। गोयल ने कहा, हर समझौता अपने आप में खास होता है और यह एक शानदार समझौता है। इसकी कानूनी बारीकियों की जांच बहुत तेजी से की जाएगी..।
मेष: दिन शुभ रहेगा...