Site icon Dainik Savera Times

मोबाइल टैक्नोलॉजी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत : विशेषज्ञ

नई दिल्ली: भारत मोबाइल टैक्नोलॉजी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और सुरक्षित एवं बेहतर गुणवत्ता वाले मोबाइल उपकरण बनाने के कारण देश आने वाले समय में इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। विशेषज्ञों ने मंगलवार को यह बात कही। राष्ट्रीय राजधानी में इंटरनैशनल टैलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) द्वारा आयोजित वल्र्ड टैलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असैंबली (डब्ल्यूटीएसए) और इंडियन मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण में टैलीकॉम इक्विपमैंट एंड सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काऊंसिल के महानिदेशक अरुण गुप्ता ने कहा कि देश में दूरसंचार उपकरणों के क्षेत्र में नवाचार हो रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षित और अत्याधुनिक दूरसंचार उपकरणों का देश में ही विकास हो रहा है। इससे आने वाले समय में भारत दुनिया में एक नेतृत्वकत्र्ता के रूप में उभरेगा।

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे तेज 5जी नैटवर्क बिछाया गया है। 6जी टैक्नोलॉजी पर लगातार काम किया जा रहा है और देश में ही इसके लिए उपकरण विकसित किए जा रहे हैं। प्रोज टैक्नोलॉजीज के अध्यक्ष अरशद फाखरी ने कहा, ‘भारत, दुनिया के लिए टैक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण पश्चिमी देशों का फोकस चीन से बाहर बने उत्पादों पर है। ऐसे में भारत ही एक बड़ा विनिर्माण बेस है, जो पश्चिमी देशों की मांगों को पूरा कर सकता है। भारत ने बीते कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में काफी तरक्की की है। इस सैक्टर में हमारे देश की थोड़ी देर से एंट्री हुई, लेकिन हमने दुनिया में सबसे तेज 5जी नैटवर्क बनाया है और अब 6जी पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 6जी टैक्नोलॉजी में भारत को नेतृत्वकत्र्ता बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल उपकरणों में क्षेत्र में आगे बढ़ने के कारण दुनिया में 6जी आने से भारत को फायदा होगा।

 

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

Exit mobile version