Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल चीन को पछाड़कर भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार : रिपोट

August 11, 2024

इस साल चीन को पछाड़कर भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार : रिपोट

नई दिल्ली: भारत 2024 में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की ओर से कहा गया कि मजबूत आर्थकि वृद्धि दर, छोटी दूरी के लिए दोपहिया ग्राहकों की पहली पसंद और शेयर मोबिलिटी स्पेस में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के कारण भारत, चीन को पछाड़कर 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।

2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत से भी कम का इजाफा हुआ था। हालांकि, इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 2024 में बिकने वाले दोपहिया वाहनों में 25 प्रतिशत से अधिक इलैक्ट्रिक होने की उम्मीद है। वरिष्ठ एनालिस्ट सौमेन मंडल ने कहा कि दोपहिया मार्केट मैच्योरिटी की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन इलैक्ट्रिक वाहनों की तरफ विशेषकर 2025 के बाद लोगों का रुझान बढ़ने वाला है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों और भारत में इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के चलन में आने वाले समय में तेजी से इजाफा होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टॉप 10 इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में तीन (ओला इलैक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स और एथर एनर्जी) भारत से हैं, जो दिखाता है कि भारत में इलैक्ट्रिक दोपहिया मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ओला और एथर ग्रीनफील्ड ईवी-फस्र्ट दो पहिया वाहन कंपनी है जो कि टीवीएस, बजाज और हीरो को टक्कर दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें