Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत का 4जी ढांचा 2025 के मध्य तक स्थापित करेगा : Jyotiraditya Scindia

September 12, 2024

भारत का 4जी ढांचा 2025 के मध्य तक स्थापित करेगा : Jyotiraditya Scindia

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि भारत का अपना 4जी प्रौद्योगिकी ढांचा (स्टैक) 2025 के मध्य तक स्थापित कर दिया जाएगा। संचार मंत्री सिंधिया ने एआईएमए राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन के 51वें संस्करण में देश और सरकार के लिए 3 प्रमुख लक्ष्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘भारत ने अपने अस्तित्व में पहली बार अपना स्वयं का 4जी प्रौद्योगिकी ढांचा विकसित किया है, जिसे अगले वर्ष के मध्य तक स्थापित दिया जाएगा।’ सिंधिया ने कहा कि न केवल प्रौद्योगिकी को लागू करना महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी को डिजाइन और विकसित करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘हमने अपने लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं। पहला लक्ष्य परिपूर्णता सुनिश्चित करना है..हमारे देश के हर हिस्से को डिजिटल प्रौद्योगिकी से जुड़ना चाहिए। हर व्यक्ति को डिजिटल क्रांति के माध्यम से हर अवसर का लाभ उठाने में सक्षम होना चाहिए।’ सिंधिया ने कहा कि भारत ने देशभर में करीब साढ़े 4 लाख टावर लगाए हैं। सरकार ने करीब 20,000 और टावर लगाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है और इस पहल के लिए 44,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 के मध्य तक हम अपने देश में 100 प्रतिशत परिपूर्णता का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।’

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें