Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक चीनी उद्योग निकाय ISO की अध्यक्षता संभालेगा भारत

 

नई दिल्ली : भारत 2024 के लिए चीनी और संबंधित उत्पादों के शीर्ष निकायअंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) की अध्यक्षता संभालेगा। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभेक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘लंदन में मुख्यालय वाले आईएसओ ने अपनी 63वीं परिषद बैठक में भारत को वर्ष 2024 के लिए संगठन का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

वैश्विक चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह इस क्षेत्र में देश के बढ़ते कद का प्रतिबिंबित करता है।’ आईएसओ परिषद की बैठक में भाग लेने के दौरान केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने वर्ष 2024 में आईएसओ की अध्यक्षता की अवधि के दौरान सभी सदस्य देशों से समर्थन और सहयोग मांगा।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, बैंकिंग-आईटी शेयरों में आई गिरावट

Exit mobile version