Site icon Dainik Savera Times

आर्थिक वृद्धि तेज रहने के अनुमान के बावजूद India भू-राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंतित: Sitharaman

वाशिंगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत इस साल देश की अर्थव्यवस्था के लिए छह प्रतिशत से अधिक की अनुमानित वृद्धि दर के बावजूद वैश्विक आर्थिक भू-राजनीतिक माहौल को लेकर चिंतित है। उन्होंने बुधवार को यहां एक बैठक के दौरान वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में कहा कि मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जबर्दस्त प्रभाव डाला है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पहले ही ऊंची ब्याज दरों, मुद्रास्फीतिक दबाव से प्रभावित है। वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में बैंंकिग क्षेत्र में हालिया संकट ने वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों की वजह से खाद्य, ईंधन और उर्वरक क्षेत्रों पर दबाव है। इससे खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट बढ़ा है। इन कारणों से विशेषरूप से दुनिया में गरीब और सीमान्त वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘आज समय की जरूरत लोगों की अगुवाई में सहमति आधारित और सामूहिक पहल की है, जिससे वैश्विक वित्तीय चुनौतियों से निपटा जा सके।’’

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

Exit mobile version