Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blackstone Group, Embassy Group और अन्य से 3,911 करोड़ रुपये जुटाएगी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट

April 6, 2024

Blackstone Group, Embassy Group और अन्य से 3,911 करोड़ रुपये जुटाएगी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट

 

नई दिल्ली: इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ब्लैकस्टोन ग्रुप और एम्बेसी ग्रुप को शेयर तथा वारंट जारी करके 3,911 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन 1,235 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि बेंगलुरु की एम्बेसी ग्रुप 1,160 करोड़ रुपये लगाएगी।

वारंट के रूपांतरण के बाद, एम्बेसी ग्रुप के पास इंडियाबुल्स रियल एस्टेट में 18.7 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि ब्लैकस्टोन के पास 12.4 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस कदम का उद्देश्य अपने बहीखाते को मजबूत करना और कंपनी को अधिग्रहण या नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए तैयार करना है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें