Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Airlines गर्मियों के दौरान 22,907 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों का करेंगी संचालन

March 17, 2023

Indian Airlines गर्मियों के दौरान 22,907 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों का करेंगी संचालन

नई दिल्लीः भारतीय एयरलाइन 26 मार्च से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के दौरान कुल 22,907 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों का संचालन करेंगी। यह संख्या शीतकालीन कार्यक्रम की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है जब 21,941 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया गया था। विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम 26 मार्च से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 11 एयरलाइन घरेलू सेवाओं का परिचालन करेंगी, जिसमें सबसे ज्यादा 11,465 साप्ताहिक उड़ानें इंडिगो की होंगी।

वर्ष 2022 के ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के दौरान एयरलाइनों ने कुल 10,085 उड़ानों का परिचालन किया था। डीजीसीए ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इस दौरान 110 हवाईअड्डों से प्रति सप्ताह 22,907 विमान उड़ान भरेंगे। अलायंस एयर, एयर एशिया, स्पाइसजेट और विस्तार की उड़ानें शीतकालीन कार्यक्रम की तुलना में कम होंगी। टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया 9.45 प्रतिशत अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। गो फस्र्ट (पहले गो एयर) 10.65 प्रतिशत अधिक साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगी।

ये भी पढ़ें: तीन हजार के विवाद में गई दोस्त की जान, सिर पर हथौड़े से कई वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें