Site icon Dainik Savera Times

Google की नई Play Store बिलिंग नीति के खिलाफ भारतीय एप्प कंपनियों की याचिका खारिज

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एप्प के माध्यम से भुगतान पर 11 से 26 प्रतिशत शुल्क लगाने की गूगल की नई प्ले स्टोर बिलिंग नीति के खिलाफ दायर भारतीय एप्प कंपनियों की चार याचिकाओं को बुधवार को खारिज कर दिया। भारतीय एप्प कंपनियों ने आरोप लगाया कि गूगल की प्ले स्टोर नीतियां प्रतिस्पर्धा-रोधी हैं।

हालांकि, सीसीआई ने स्पष्ट किया कि इस आदेश में कही गई कोई भी बात मामले के गुण-दोष पर राय की अंतिम अभिव्यक्ति के समान नहीं होगी। ..और महानिदेशक यहां की गई टिप्पणियों से किसी भी तरह प्रभावित हुए बिना जांच करेंगे। सीसीआई ने अपने आदेश में कहा, आयोग का मानना है कि इस बारे में याचिका दायर करने वाले सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित अंतरिम राहत देने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

Exit mobile version