Site icon Dainik Savera Times

Indian Bank ने बैंंकिंग  सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू की ‘IB Sathi’ पहल 

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में सभी हितधारकों के लिए एक एकीकृत पारिस्थितिकी मुहैया कराने के लिए शनिवार को ‘आईबी साथी’ पहल की शुरुआत की। इंडियन बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘आईबी समग्र समावेशन के लिए सतत पहुंच और संरेखी प्रौद्योगिकी’ (साथी) पहल ग्राहकों को बुनियादी एवं उन्नत बैंंकिंग सेवाएं देने के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश है।
इसमें बैंंकिंग प्रतिनिधि अहम भूमिका निभाएंगे। बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एल जैन ने कॉरपोरेट कार्यालय में इस पहल की शुरुआत की। इस पहल के जरिये इंडियन बैंक कुछ निर्धारित शाखाओं में प्रतिदिन न्यूनतम चार घंटे के लिए बुनियादी बैंंकिंग सेवाएं देना चाहता है जबकि उसके बैंंकिंग प्रतिनिधि सीधे ग्राहकों के दरवाजे पर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे।
इंडियन बैंक ने मार्च, 2024 तक लगभग 5,000 बैंंकिंग प्रतिनिधि तैनात करने की योजना बनाई है और इससे बैंक की पहुंच और उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के फिलहाल करीब 10,750 बैंंकिंग प्रतिनिधि और 15 कॉरपोरेट कारोबार प्रतिनिधि हैं।
ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार
Exit mobile version