Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय बैंकों ने सिंगापुर की जीवीके से लंदन हाईकोर्ट में बकाया कर्ज का मामला जीता

November 3, 2023

भारतीय बैंकों ने सिंगापुर की जीवीके से लंदन हाईकोर्ट में बकाया कर्ज का मामला जीता

 

लंदन : छह भारतीय बैंकों ने जीवीके कोल डिवैल्पर्स (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड और संबद्ध कंपनियों से दो अरब डॉलर (ब्याज सहित) के बकाया कर्ज की वसूली का मामला लंदन हाईकोर्ट में जीत लिया है। जज डेम क्लेयर मोल्डर ने बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य द्वारा लाए गए मामले की सुनवाई के लिए पिछले महीने वाणिज्यिक न्यायालय खंड में मुकद्दमे की अध्यक्षता की और 19 अक्तूबर को एक अनुमोदित फैसले में निष्कर्ष निकाला कि बैंकों ने ‘अपने मामले को अपेक्षित मानक के अनुरूप बनाया।’

बैंकों का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय विधि फर्म रीड स्मिथ ने की। जिन्होंने 39 एसेक्स चैंबर्स लंदन की अधिवक्ता करिश्मा वोरा को मामले पर बहस करने का निर्देश दिया। वोरा और रीड स्मिथ के गौतम भट्टाचार्य ने एक संयुक्त बयान में कहा, हमें खुशी है कि हमने अपने भारतीय बैंकिंग ग्राहकों के लिए ऐसे व्यावसायिक महत्व के मामले में इतनी शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें