Site icon Dainik Savera Times

Indian Oil क्षमता विस्तार, ऊर्जा बदलाव पर करेगी 4 लाख करोड़ रुपए का निवेश : चेयरमैन

 

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी खुदरा पैट्रोलियम विक्रेता इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) अपने रिफाइनिंग एवं पैट्रोरसायन कारोबार के विस्तार और ऊर्जा बदलाव से जुड़ी परियोजनाओं पर मौजूदा दशक में चार लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश करेगी।

आईओसी के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने शुक्रवार को सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईओसी कच्चे तेल को ईंधन में बदलने और रिफाइनिंग क्षमताओं के विस्तार पर इस अवधि में 1 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी जबकि 2.4 लाख करोड़ रुपए का बड़ा निवेश शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने में मददगार परियोजनाओं पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version