Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Overseas Bank ने ‘Aadhaar’ आधारित खाता खोलने की सेवा शुरू की 

February 18, 2025

Indian Overseas Bank ने ‘Aadhaar’ आधारित खाता खोलने की सेवा शुरू की 

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपने 89वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आधार-ओटीपी आधारित खाता खोलने और एप्लिकेशन प्रोगरामिंग इंटरफेस (एपीआई) बैंकिंग सुविधाएं शुरू की हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह पहल व्यक्तिगत और कॉरपोरेट ग्राहकों, दोनों को सरलीकृत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।

चेन्नई मुख्यालय वाले बैंक ने आधार ओटीपी आधारित खाता खोलने की सुविधा शुरू की है, जिससे ग्राहक बैंक की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से बचत खाता खोल सकेंगे। बैंक ने यहां बयान में कहा,यह डिजिटल प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक के (आरबीआई) के ‘आधार’ ओटीपी-आधारित ई-केवाईसी दिशानिर्देशों का पालन करती है, जिससे सुरक्षित और परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित होता है।

न्यूनतम दस्तावेजों के साथ, ग्राहक जल्दी से और नियामकीय मानदंडों के अनुसार लेनदेन सीमा के अधीन खाता खोल सकते हैं। इसी प्रकार, कॉरपोरेट बैंकिंग में स्वचालन की बढ़ती आवशय़कता को पूरा करने के लिए, इंडियन ओवरसीज बैंक ने कहा कि उसने एपीआई बैंकिंग  सेवा शुरू की है, जिसके तहत कॉरपोरेट ग्राहक ‘वास्तविक समय’ के आधार पर सीधे अपनी लेखा प्रणालियों से लेनदेन और अंतर-बैंक स्थानान्तरण कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें