Site icon Dainik Savera Times

देशभर के कुल 1275 स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी कर रही Indian Railway, इन स्टेशनों की बदलेगी सूरत

भारतीय रेलवे ने देशभर के कुल 1275 स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी कर ली है। रेलवे ने स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना हाल ही में शुरू की है। इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के 72 स्टेशन, अरुणाचल प्रदेश का 1, असम के 49, बिहार के 86, छत्तीसगढ़ के 32, दिल्ली के 13, गोवा के 2, गुजरात के 87, हरियाणा के 29, हिमाचल प्रदेश के 3, झारखंड के 57, कर्नाटक के 55, केरल के 34, मध्य प्रदेश के 80, महाराष्ट्र के 123, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड के 1-1 स्टेशन, ओडिशा के 57, पुडुचेरी के 3, पंजाब के 30, राजस्थान के 82, सिक्किम के 1, तमिलानडु के 73, तेलंगाना के 39, त्रिपुरा के 4, उत्तर प्रदेश के 149, उत्तराखंड के 11, चंडीगढ़ के 1, जम्मू-कश्मीर के 4 और पश्चिम बंगाल के 94 स्टेशन शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर ट्रेन सेवा बहाल, यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

Exit mobile version