Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

1000 करोड़ यात्रियों के परिवहन की क्षमता विकसित कर रही है भारतीय रेलवे

November 16, 2023

1000 करोड़ यात्रियों के परिवहन की क्षमता विकसित कर रही है भारतीय रेलवे

नयी दिल्ली: भारतीय रेलवे अगले चार साल में ज़ीरो वेटिंग लिस्ट आरक्षण यानी सबको कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल कर लेगी और इसके लिए वह वर्ष 2027 तक 3000 नयी ट्रेनों को जोड़ कर एक हजार करोड़ यात्रियों की परिवहन क्षमता विकसित करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने आज यहां बताया कि भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के 450 रैक,हर साल करीब 5500 एलएचबी कोच बन रहे हैं जिनसे पुश-पुल तकनीक वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के करीब सवा दो सौ रैक प्रति वर्ष की दर से रेलवे के नेटवर्क में जोड़ने हैं।
इसके अलावा अन्य 1600 से 1700 ट्रेनों को अगले चार से पांच साल में पटरियों पर उतारना है।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें