
नई दिल्ली: रेल मंत्रलय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत वर्तमान में 27 इंटरनैशनल सिग्नलिंग प्रोजैक्ट्स का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भर में 40 अतिरिक्त परियोजनाओं को सहायता प्रदान कर रहा है। बेंगलूर का डिजिटल एक्सपीरियंस सैंटर दुनिया भर में 120 से अधिक परियोजनाओं में सहयोग कर इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है और आईओटी, एआई ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा का इस्तेमाल कर नैक्स्ट जनरेशन की सिग्नलिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। रेल मंत्रलय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत से दुनिया भर में डिजाइन, डिवैल्प और डिलीवर की कल्पना के तहत देश के रेल उत्पादों का निर्यात बढ़ रहा है।
इसके तहत ऑस्ट्रेलिया, कनाडा को मैट्रो कोच और यूके, सऊदी अरब, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया को बोगियां भेजी गईं। इसके अलावा फ्रांस, मैक्सिको, रोमानिया, स्पेन, जर्मनी और इटली को प्रोपल्शन सिस्टम की सप्लाई की गई। मोजाम्बिक, बंगलादेश और श्रीलंका को पैसेंजर कोच तथा मोजाम्बिक, सेनेगल, श्रीलंका, म्यांमार, बंगलादेश और गिनी गणराज्य को रेल के इंजन निर्यात किए गए। भारत ने 2016 से विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए 1,002 रेल कार का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, जिससे मॉडर्न रेल सिस्टम के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में देश की स्थिति मजबूत हुई है।
ये भी पढ़ें : ईरान के शहर तबरीज पर हमला करेगा इजरायल, नक्शा साझा कर लिखा- जगह खाली करें लोग
मेष: दिन शुभ रहेगा...