Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय स्टार्टअप रोडज़ेन अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर सूचीबद्ध

September 22, 2023

भारतीय स्टार्टअप रोडज़ेन अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर सूचीबद्ध

भारतीय स्टार्टअप रोडज़ेन अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर सूचीबद्ध किया गया है। रोडज़ेन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा संचालित एक प्रमुख वैश्विक वाहन बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में उभरा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को नैस्डैक पर कारोबार शुरू किया। इसके सामान्य शेयर नैस्डैक ग्लोबल मार्केट में ‘आरडीजेडएन’ नाम के तहत और इसके शेयर वारंट नैस्डैक कैपिटल मार्केट में ‘आरडीजेडएनडब्ल्यू’ नाम के तहत कारोबार कर रहे थे।

कंपनी 22 सितंबर 2023 को न्यूयॉर्क शहर के नैस्डैक में दिन का कारोबार खत्म होने के रूप में घंटी बजाएगी। रोडज़ेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहन मल्होत्र के हवाले एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ हम 800 अरब अमेरिकी डॉलर के वाहन बीमा बाजार को नया आकार देने में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता के इस्तेमाल को लेकर उत्साहित हैं।’’

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें