न्यूयॉर्क: एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत के अनुमान के बाद भारत में शेयर की कीमतों में उछाल का असर अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। यहां कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। अमेरिकी एक्सचेंजों पर अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) के रूप में कारोबार करने वाली 11 भारतीय कंपनियों के शेयरों में से आठ में सोमवार को तेजी आई।
ओवर द काउंटर (ओटीसी) ट्रेडिंग में 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोलर एनर्जी कंपनी एज्Þयोर पावर ग्लोबल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इसके बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध दो बैंक — आईसीआईसीआई 5.89 प्रतिशत और एचडीएफसी 5.77 प्रतिशत चढ़े। नैस्डैक एक्सचेंज पर, दो ट्रैवल कंपनियां दूसरे स्थान पर रहीं।
मेक माई ट्रिप 3.2 प्रतिशत और यात्रा डॉट कॉम 2.34 प्रतिशत ऊपर रहीं। मल्टीनेशनल आईटी कंपनी विप्रो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर 2.33 प्रतिशत ऊपर रही। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ही डॉ. रेड्डीज लैब में 1.12 प्रतिशत और इंफोसिस में 0.6 प्रतिशत की तेजी आई।
ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

