Site icon Dainik Savera Times

Germany के मेले में भारतीय खिलौना विनिर्माताओं को मिले करोड़ों के ऑर्डर

जर्मनी के न्यूरमबर्ग में पांच दिन के अंतर्राष्ट्रीय खिलौना मेले में भाग लेने वाले भारतीय खिलौना विनिर्माताओं को करोड़ों रुपए के ऑर्डर मिले हैं। खिलौना निर्यातकों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय विनिर्माताओं ने मेले में उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। उनके अनुसार, अमरीका ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी जैसे देशों के खरीदारों ने उनके उत्पादों में रुचि दिखाई और अच्छी संख्या में ऑर्डर दिए।
न्यूरमबर्ग अंतर्राष्ट्रीय खिलौना मेला तीन फरवरी को संपन्न हुआ।

दुनिया के सबसे बड़े खिलौना मेलों में शामिल इस आयोजन में 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा स्थित लिटिल जीनियस टॉयज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेश कुमार गौतम ने कहा, हमारे उत्पादों को भारी सराहना मिली। चाहे वह लकड़ी के शिक्षाप्रद खिलौने हों या ‘सॉफ्ट टॉयज’। चीनी खिलौनों के प्रति एक मजबूत चीन विरोधी भावना थी और भारतीय खिलौनों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि दो चीनी कंपनियों ने खिलौना विनिर्माण के लिए भारत में लिटिल जीनियस के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है।

Exit mobile version