Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेटिंग, सोशल मीडिया पर ब्रांड की उपस्थिति के आधार पर खरीदारी का फैसला करते हैं भारतीय

November 3, 2023

रेटिंग, सोशल मीडिया पर ब्रांड की उपस्थिति के आधार पर खरीदारी का फैसला करते हैं भारतीय

 

नई दिल्ली : अधिकतर लोग खरीदारी करने से पहले ऑनलाइन विक्रेता की रेटिंग और प्रामाणिकता के लिए कंपनी की सोशल मीडिया उपस्थिति का आकलन करते हैं। त्यौहारों से ठीक पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। नॉर्टन साइबर सेफ्टी इनसाइट्स रिपोर्ट में अगस्त और सितंबर में यह सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 1,000 वयस्कों को शामिल किया गया।

सर्वेक्षण के अनुसार, करीब 96 प्रतिशत उपभेक्ता त्यौहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी के लिए तैयार हैं। कम से कम 88 प्रतिशत वयस्क ऑनलाइन विक्रेता की रेटिंग पर गौर करते करते हैं, जबकि 82 प्रतिशत प्रामाणिकता के लिए कंपनी की सोशल मीडिया उपस्थिति का आकलन करते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 73 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे ऑनलाइन घोटालों से बचने के लिए पेपाल जैसे तीसरे पक्ष प्रदाताओं के जरिए भुगतान करना पसंद करते हैं। नॉर्टन इंडिया के निदेशक रितेश चोपड़ा ने कहा, अधिकतर उपभेक्ताऑनलाइन खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें