नई दिल्ली: जीएसटी में कमी और घरेलू मांग में सुधार के कारण देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री जनवरी 2026 में टॉप-स्पीड पर रही। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 यूनिट्स हो गई, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.2 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 यूनिट्स पर पहुंची।
स्कूटर्स की बिक्री 36.9 प्रतिशत बढ़कर 7,50,580 यूनिट्स और मोटरसाइकिल की बिक्री 20.3 प्रतिशत बढ़कर 11,26,416 यूनिट्स रही। मोपेड की बिक्री 16.1 प्रतिशत बढ़कर 48,607 यूनिट्स और तिपहिया वाहनों की बिक्री 30.2 प्रतिशत बढ़कर 75,725 यूनिट्स हुई। तिपहिया यात्री वाहनों की बिक्री 30.4 प्रतिशत बढ़कर 60,881 यूनिट्स रही। ट्रांसपोर्ट वाहनों की बिक्री 33.4 प्रतिशत बढ़कर 13,374 यूनिट्स पहुंची, जबकि ई-रिक्शा की बिक्री 7.9 प्रतिशत घटकर 925 यूनिट्स रही।
कुल मिलाकर जनवरी 2026 में यात्री, दोपहिया, तिपहिया और क्वाड्रीसाइकल वाहनों की कुल बिक्री 29,27,394 यूनिट्स रही। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी और मजबूत घरेलू मांग के चलते यह अब तक की सबसे बड़ी बिक्री रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय बजट 2026 में घोषित पहलों और अनुकूल नीतिगत परिस्थितियों से ऑटोमोबाइल क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और मध्यम अवधि में विकास को समर्थन मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...