Site icon Dainik Savera Times

नरमी के बावजूद बढ़ा भारत का निर्यात, महंगाई को काबू रखने में रहे सफल : Piyush Goyal

 

कोयंबटूर : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का निर्यात बढ़कर 776 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है, जो दो साल पहले 500 अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि नरमी, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक महामारी के कठिन दौर के बावजूद भारत ने यह शानदार वृद्धि हासिल की है।

भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) के 11वें एशियाई कपड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि दो साल में यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण हासिल की गई। उन्होंने इस बात को तवज्जो दी कि केंद्र तथा राज्य सरकारों को सभी नागरिकों के बेहतर भाविष्य के लिए सहकारी संघवाद की भावना से सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, पिछला साल एक कठिन दौर था।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

Exit mobile version