Site icon Dainik Savera Times

भारत का फोकस अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले अवसंरचना पर: Goyal

नयी दिल्ली: केन्‍द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अवसंरचना पर भारत का ध्यान अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है तथा इसे और अधिक गति प्रदान कर रहा है। गोयल ने तीसरे भारत ऋण पूंजी बाजार शिखर सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अवसंरचना की दिशा में सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों से व्‍यापक स्‍तर पर निवेश देश की ढांचागत क्षमताओं को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तपोषण का प्रतिस्पर्धी स्रोत उन लोगों से निवेश आकर्षित कर रहा है जो अधिक सुरक्षा की खोज में हैं। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार भी पहली बार 4 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा छू रहा है और शीर्ष पांच वैश्विक बाजारों में से एक होने के कारण भारत के पास बड़े अवसर हैं।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Exit mobile version