Site icon Dainik Savera Times

उच्च कीमतों के कारण January-March में India की सोने की मांग 17 प्रतिशत घटी: WGC

मुंबई: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत की सोने की मांग 17 प्रतिशत घटकर 112.5 टन रह गई। यह गिरावट सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर चढ़ जाने और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण हुई। डब्ल्यूजीसी के स्वर्ण मांग रुझान के मुताबिक सोने की कुल मांग 2022 में इसी तिमाही के दौरान 135.5 टन थी।

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भारत की सोने की मांग सालाना आधार पर 17 प्रतिशत गिरकर 112.5 टन हो गई। ऐसा कीमतों के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ जाने और उतार-चढ़ाव के चलते हुआ।” इससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई और सोने के आभूषणों की मांग 2022 की पहली तिमाही में 94.2 टन से घटकर जनवरी-मार्च 2023 में 78 टन रह गई। समीक्षाधीन तिमाही में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर 1,080.8 टन रह गई। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में यह मांग 1,238.5 टन थी।

ये भी पढ़ें : अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

Exit mobile version