Site icon Dainik Savera Times

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि सितंबर में पांच महीने के निचले स्तर पर : PMI

 

नई दिल्ली: भारत में विनिर्माण गतिविधियां सितंबर में पांच महीने के निचले स्तर पर रहीं। नए ऑर्डर में नरमी से उत्पादन वृद्धि में कमी आई। मंगलवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सितंबर में गिरकर 57.5 पर आ गया, जो अगस्त में 58.6 था।

पढ़ें खास ख़बरें: Yoga Mat खरीदने से पहले जान लें ये कुछ काम के Tips

सितंबर में यह पांच महीने के निचले स्तर पर रहा। सितंबर के पीएमआई आंकड़े में हालांकि लगातार 27वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार के संकेत मिले हैं। पीएमआई की भाषा में सूचकांक का 50 से ऊपर होने का मतलब विस्तार है जबकि 50 से नीचे होना संकुचन को दर्शाता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘‘ भारत के विनिर्माण उद्योग ने सितंबर में मंदी के हल्के संकेत दिखे।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: लखीमपुर खीरी में वन्यजीव तस्कर गिरोह का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्य रूप से नए ऑर्डर में धीमी वृद्धि के कारण जिससे उत्पादन वृद्धि में कमी आई।’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी , मांग तथा उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। कंपनियों ने एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिम एशिया में नए व्यवसाय को लाभ हुआ।’’

 

Exit mobile version