Site icon Dainik Savera Times

भारत की प्रगति से युगांडा के व्यापार के लिए नए अवसर पैदा होंगे: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत की प्रगति और समृद्धि से ऐसे नए अवसर पैदा हो सकते हैं, जिनसे युगांडा को लाभ मिल सकता है। जयशंकर ने यहां भारतीय व्यापारिक समुदाय से मुलाकात की और उन्हें वृद्धि और विकास के लिए द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने को कहा। जयशंकर युगांडा और मोजाम्बिक के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए 10-15 अप्रैल तक दोनों अफ्रीकी देशों की यात्र पर हैं।

जयशंकर ने भारतीय व्यापारित समुदाय के साथ मुलाकात के बाद मंगलवार को ट्वीट किया, ह्लभारत की प्रगति और समृद्धि से ऐसे नए अवसर पैदा हो सकते हैं, जिनसे युगांडा को लाभ मिल सकता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे भारत के अनुभव युगांडा की विकास यात्र में मदद कर सकते हैं।समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर ने उन समस्याओं के बार में बात की, जिनका भारत ने यूक्रेन युद्ध के कारण सामना किया।उन्होंने कहा कि एक साल पहले जब यूक्रेन संकट शुरू हुआ था, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पहली चोट कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ी।उन्होंने कहा, ह्लक्ष्सके तुरंत बाद, गेहूं की कीमतें बढ़ गईं, क्योंकि तेल की कीमतें निश्चित रूप से एक अधिक जटिल मुद्दा थीं। गेहूं यूक्रेन से निर्यात की कमी का प्रत्यक्ष परिणाम था। यूक्रेन गेहूं का एक बड़ा निर्यातक है।

ये भी पढ़ें : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

Exit mobile version