Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र माइक्रोन टेक्नोलॉजी को बड़े व्यावसायिक अवसर प्रदान करता है: गोयल

November 16, 2023

भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र माइक्रोन टेक्नोलॉजी को बड़े व्यावसायिक अवसर प्रदान करता है: गोयल

सैन फ्रांसिस्को: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं अध्यक्ष संजय मेहरोत्र से मुलाकात की और भारत में बढ़ते सेमीकंडक्टर क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।मंत्री इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए अभी सैन फ्रांसिस्को में हैं।अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन गुजरात में भारत की पहली चिप सुविधा स्थापित कर रही है। इससे आने वाले वर्षों में 5,000 प्रत्यक्ष तथा 15,000 अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा।

सरकार ने देश में 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर परीक्षण तथा पैकेजिंग इकाई स्थापित करने के लिए माइक्रोन की परियोजना को जून में मंजूरी दी थी। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बृहस्पतिवार को लिखा, ‘‘ माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ एवं अध्यक्ष संजय मेहरोत्र से मुलाकात की। इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे भारत का बढ़ता सेमीकंडक्टर पारिस्थितिक तंत्र कंपनी के लिए सहयोग और देश में उसकी पहुंच का विस्तार करने के व्यापक अवसर मुहैया कराता है।’’ मंत्री ने यूट्यूब के सीईओ नील मोहन से भी मुलाकात की। गायेल ने कहा, ‘‘ हमने इस बात पर चर्चा की भारत कैसे यूट्यूब के साथ सहयोग बढ़ाने और देश में उसका विस्तार करने के अवसर मुहैया कराता है।’’

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें