Site icon Dainik Savera Times

इंडिगो ने जयपुर-आगरा के बीच नई दैनिक उड़ानों की घोषणा की

नई दिल्ली: एयरलाइन इंडिगो ने जयपुर और आगरा के बीच 29 अक्टूबर से नई दैनिक उड़ानों की बुधवार को घोषणा की। इंडिगो की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसकी उड़ान संख्या 6ई7724 प्रतिदिन आगरा से 1255 बजे प्रस्थान कर 1350 पर जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह उड़ान संख्या 6ई7723 प्रतिदिन जयपुर से 1410 पर उड़ कर आगरा 1305 बजे उतरेगी। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हम सांस्कृतिक रुप से समृद्ध शहरों जयपुर और आगरा के बीच परिचालन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह क्षेत्रीय सम्पर्क सुविधाओं को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक और महत्वपूर्ण कदम है।’

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version