Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indigo ने एयरबस से A350-900 श्रेणी के 30 विमान खरीदने का पक्का किया सौदा

May 7, 2024

Indigo ने एयरबस से A350-900 श्रेणी के 30 विमान खरीदने का पक्का किया सौदा

 

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस से एयरबस ए350-900 श्रेणी के 30 विमानों की खरीद के लिए पक्का ऑर्डर दिया है। यह जानकारी एयरबस की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। एयरबस ने कहा है कि यह ऑर्डर इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लंबी दूरी के गंतव्यों तक फैलाने करने में मदद करेगा।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण और इंडिगो के इतिहास में एक एक नया अध्याय बताते हुए कहा, “यह एयरलाइन और भारतीय विमानन के भविष्य को भी आकार देगा। इन 30 एयरबस ए350-900 विमानों का बेड़ा इंडिगो को वैश्विक विमानन क्षेत्र की अग्रणीय एयरलाइनों की पंक्ति में खड़ा होने और अपने कारोबार के अगले चरण में प्रवेश करने में मदद करेगा।”

एयरबस के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वाणिज्यक विमान विक्री प्रभाग) बेनोइट डी सेंट-एक्सुपरी ने एयरबस पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए इंडिगो और इस करार से जुड़ी अपनी कंपनी की टीमों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चौड़े विमानों के लिए इंडिगो के इस पहले आर्डर से दोनों कंपनियों की साझेदारी का एक रोमांचक नया अध्याय शुरू होता है।

एयरबस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि ए350 डिजाइन बिल्कुल नयी है। इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और वायुगतिकी को शामिल किया गया है जो इसको दक्षता और आराम के अद्वितीय मानक प्रदान करती हैं। इससे कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में 25 प्रतिशत कटौती होती है। इंडिगो यात्रियों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी, 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों पर लगाई रोक, भड़के ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें