Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IndiGo का दिल्ली-ईटानगर मार्ग पर परिचालन शुरू

October 2, 2023

IndiGo का दिल्ली-ईटानगर मार्ग पर परिचालन शुरू

कोलकाता: इंडिगो ने सोमवार से दिल्ली-ईटानगर मार्ग पर सीधी उड़ानें शुरू कीं । एयरलाइन ने कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह अरुणाचल प्रदेश के लिए सीधे विमान संपर्क विकसित करने की इंडिगो के प्रयासों की दिशा में में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इससे उस क्षेत्र में न केवल यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा देता है बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा देता है, जिससे समग्र आर्थिक विकास होता है। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, “पूर्वोत्तर के लिए सम्पर्क सुविधाएं बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर, हम दिल्ली और ईटानगर के बीच सीधी उड़ान शुरू करके खुश हैं।

यह रणनीतिक विस्तार न केवल यात्रियों को विस्तारित यात्रा विकल्प प्रदान करता है, बल्कि अरुणाचल प्रदेश के मनमोहक परिदृश्यों को देखने के इच्छुक लोगों के लिए रोमांचक अवसर भी खोलता है।” विज्ञप्ति में कहा गया है कि नयी दिल्ली-ईटानगर उड़ान की शुरुआत के साथ, तवांग जैसे पहले कम पहुंच वाले स्थान अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों के माध्यम से पर्यटकों के आगमन में वृद्धि का अनुभव करने के लिए तैयार हैं, जो ईटानगर शहर और अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगा।

ये भी पढ़ें: UP में आंधी-बारिश का कहर: 2 दिन में 24 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद; CM योगी ने मुआवजे के आदेश दिए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें