Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indigo 2023-24 में बाली, मदीना के लिए उड़ानें शुरू करेगी,CEO ने कहा…

November 7, 2023

Indigo 2023-24 में बाली, मदीना के लिए उड़ानें शुरू करेगी,CEO ने कहा…

 

गुरुग्राम: इंडिगो ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में बाली और मदीना के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि एयरलाइन चालू वित्त वर्ष में 10 करोड़ यात्रियों को सफर कराने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सही तरह से आगे बढ़ रही है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 2.6 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं और उसे 189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एल्बर्स ने कहा, ‘‘हम अपना अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रखेंगे।’’ इस समय एयरलाइन 100 अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 500 मार्गों पर संचालन करती है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें