Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तकनीकी खराबी के बाद Indigo की Bengaluru-Varanasi Flight को किया गया Hyderabad डायवर्ट

April 4, 2023

तकनीकी खराबी के बाद Indigo की Bengaluru-Varanasi Flight को किया गया Hyderabad डायवर्ट

नई दिल्ली: इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट को मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट की हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6.10 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई। अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी जाने वाली उड़ान संख्या 6ई897 में 137 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई897 को एहतियात के तौर पर हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया।

पायलट ने तकनीकी खराबी देखी और एहतियात के तौर पर हैदराबाद के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान इस समय हैदराबाद में है और आवश्यक निरीक्षण से गुजर रहा है।’’ ‘‘किसी और देरी से बचने के लिए, यात्रियों को वाराणसी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ इससे पहले 10 मार्च को बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाला एआईएक्स कनेक्ट विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाईअड्डे पर लौट आया।

सरकारी सूचना के अनुसार, 2021-202 के दौरान विभिन्न विमानों में तकनीकी खराबी की कुल 1,090 घटनाएं दर्ज की गई हैं। विमान के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव होता है और ये विमान में लगे सिस्टम या उपकरण या पुर्जों के अनुचित कामकाज या खराबी के कारण हो सकता है। विमान के आगे संचालन से पहले निर्माता द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के आधार पर ऑपरेटर तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कार्रवाई करते हैं।

ये भी पढ़ें: तंबाकू की लत में कमी, फिर भी युवाओं और किशोरों में बढ़ती वेपिंग ने बढ़ाई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें