Site icon Dainik Savera Times

इंडिगो की नई दिल्‍ली-विजयवाड़ा मार्ग पर 14 सितंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान

नयी दिल्ली: एयरलाइन इंडिगो ने नयी दिल्ली और विजयवाड़ा के बीच 14 सितंबर से दैनिक सीधी-उड़ान सेवा शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की।

इंडिगो के वैश्विक सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ​​ने एक बयान में कहा, “ विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है, ये उड़ानें लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने और आर्थिक अवसरों को आगे बढ़ाने की दिशा में सहायक होंगी।”

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version