Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IndusInd Bank का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22% बढक़र 1,202 करोड़ रुपये पर पहुंचा  

October 19, 2023

IndusInd Bank का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22% बढक़र 1,202 करोड़ रुपये पर पहुंचा  

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढक़र 2,202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,805 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढक़र 13,530 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10,719 करोड़ रुपये थी।बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी ब्याज आय 11,248 करोड़ रुपये रही।

एक साल पहले समान तिमाही में यह 8,708 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। तिमाही के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 1.93 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2.11 प्रतिशत के स्तर पर थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.61 प्रतिशत से घटकर 0.57 प्रतिशत रह गया। इसकी वजह से आकस्मिक खर्च (कर को छोड़कर) के लिए बैंक का प्रावधान 1,141 करोड़ रुपये से घटकर 974 करोड़ रुपये रह गया। सितंबर अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात भी18.01 प्रतिशत से सुधरकर 18.21 प्रतिशत हो गया।

 

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें