Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में 5.7 प्रतिशत रही

September 13, 2023

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में 5.7 प्रतिशत रही

नयी दिल्ली: खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई 2023 में पिछले साल की तुलना में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल जुलाई महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) त्वरित अनुमान के अनुसार 142.0 रहा। मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया, “जुलाई 2023 के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 111.9, 141.2 और 204.0 हैं।”

आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल जुलाई में खनन क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि बिजली उत्पादन में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.6 प्रतिशत बढ़ा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य अर्थशास्त्री निखिल गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन में 5.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि का जुलाई का आंकड़ा बाजार के 5.3 प्रतिशत के अनुमान से बेहतर (लेकिन हमारे 8.2 प्रतिशत के अनुमान से कम है) है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, “विनिर्माण क्षेत्र के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के कारण जुलाई 2023 में 5.7 प्रतिशत औद्योगिक वृद्धि का आंकड़ा हमारी उम्मीदों से अधिक है।”

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें