Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने भारतीय उद्यमियों, निवेशकों, अमेरिकी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

November 17, 2023

उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने भारतीय उद्यमियों, निवेशकों, अमेरिकी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

नयी दिल्ली: अमेरिका की यात्रा पर गए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गयोल ने यात्रा के तीसरे दिन सिलिकाॅन वैली में भारतीय मूल के उद्यमियों और उद्यम पूंजीपतियों (वीसी) से बातचीत की। गोयल अमेरिकी विश्वविद्यालयों और अकादमिक जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक अलग बैठक में भारत में अमेरिकी विश्वविद्यालयों के परिसर या सुविधाएं शुरू किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की गुरुवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि बुधवार को दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में श्री गोयल ने सिलिकॉन वैली के भारतीय प्रतिनिधियों को भारत में निवेश के नए और उभरते अवसरों और शेष विश्व में भारतीय बाजार के प्रति बढ़ रहे आकर्षण की जानकारी दी। उन्होंने उन्हें भारत के साथ भागीदारी स्थापित करने तथा वर्तमान संबंधों के विस्तार के लिए प्रोत्सहित किया।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें