Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूड ऑयल पर पड़ी महंगाई की मार, पाम ऑयल का आयात 33% से ज्यादा गिरा

October 13, 2024

फूड ऑयल पर पड़ी महंगाई की मार, पाम ऑयल का आयात 33% से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली : आम लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। अब खाने के तेल की कीमत बढ़नी शुरू हो गई है। इसी वजह से भारत का सितंबर में फूड ऑयल आयात गिर गया है। सितंबर में भारत का पाम ऑयल आयात एक महीने पहले की तुलना में लगभग एक तिहाई कम हो गया है। यह इसलिए क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा थी। ये आयात 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, वहीं सूरजमुखी ऑयल के आयात में भी कमी आई है।

यह 10 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। भारत पाम ऑयल इंडोनेशिया और मलेशिया से सबसे ज्यादा खरीदता है। भारत की ओर से कम खरीदरी के चलते इन देशों में फूड ऑयल का स्टॉक बढ़ सकता है। इससे बेंचमार्क वायदा पर असर पड़ सकता है। सॉल्वैंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा कि सितंबर में पाम ऑयल का आयात 33} से ज्यादा गिरकर 527,314 मीट्रिक टन रह गया।

एसईए ने कहा कि भारत में अधिक स्टॉक और पाम ऑइल की कीमतों में तेजी ने इसकी खरीदारी कम हुई है। कीमत में तेजी के चलते सोया तेल का आयात 15.4} घटकर 384,382 टन रह गया, वहीं सूरजमुखी तेल का आयात 46.2} घटकर 152,803 टन रह गया, जो पिछले 10 महीनों में सबसे कम है। वनस्पति तेल के कुल आयात में 30} से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 1.1 मिलियन टन रह गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें